Samastipur

क्राइम कंट्रोल के लिए समस्तीपुर शहर को 3 जोन में बांटा गया, SP ने कहा- घटना के 15 मिनट के अंदर सील होंगे सभी रास्ते

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट सिक्योरिटी प्लान लॉन्च किया है। इसके तहत जरूरत पर जिला की सीमाओं को 15 मिनट के अंदर सील कर दिया जायगा। इसके लिए जिला को तीन जोन में बांटा गया है। जोन तीन में जिला की सीमा को रखा गया था। जबकि जोन दो जिले का मध्य भाग तथा जोन एक में समस्तीपुर शहरी क्षेत्र का नगर, मुफस्सिल व मथुरापुर ओपी के इलाके को रखा गया है।

इन क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर 15 मिनट के अंदर इलाके को सील कर चेकिंग अभियान शुरू किया जा सकता है। एसपी विनय तिवारी ने शनिवार को बताया कि जोन वन जो शहरी इलाके इलाके का बॉर्डर है, वहां 27 स्थानों पर वाहन चेकिंग की व्यवस्था की गई है। सिर्फ क्राइम कंट्रोल की दृष्टि से वाहनों की चेकिंग होगी। पुलिस पदाधिकारी हथियार चेकिंग आदि की जांच करेंगे। उन्हें हेलमेट, लाइसेंस आदि से कोई लेना देना नहीं होगा। वहां पुलिस टीम सिर्फ वाहन में हथियार व बदमाशों को गिरफ्तार करने की दिशा में जांच करेंगे।

शहर में वाहन चेकिंग की नहीं थी समुचित व्यवस्था :

एसपी ने बताया कि बीते एक महीने से यह देखा जा रहा था कि शहर में वाहन चेकिंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अपराधी घटना के बाद भाग जा रहे थे। इसके लिए 27 स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस टीम को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि इस टीम को जरूरत पड़ने पर अपने -अपने बैरिकेडिंग स्थल पर 10 मिनट के अंदर पहुंचना होगा ताकि जरूरत पर वहां वाहन चेकिंग लगाई जा सके। यहां पर वाहन चेकिंग आम वाहन चेकिंग की तरह नहीं होगी। यहां सिर्फ हथियार और अपराधी को पकड़ा जाएगा। अभियान का नेतृत्व सदर डीएसपी खुद कर रहे थे।

दिन में दो बार होगी वाहन चेकिंग :

एसपी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट सिक्योरिटी प्लान सिर्फ क्राइम कंट्रोल के लिए होगी। इसमें चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को यह नहीं देखना है कि वाहन चालक यातायात की नियमों का पालन कररहा है या नहीं । पुलिस टीम को सिर्फ अपराधी और हथियार को पकड़ना है, जिससे आम नागरिक को कोई परेशानी नहीं हो इसको लिए भी पुलिस टीम को निर्देश दिया गया है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

1 घंटा ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

1 घंटा ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

2 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

12 घंटे ago