Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल स्थित में RT-PCR लैब में लगी आग, टल गया हादसा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सदर अस्पताल परिसर स्थित आरटी-पीसीआर लैब में अचानक आग लग गयी। इससे अफरातफरी मच गयी। हालांकि आग लगने के साथ ही लैब में धुंआ भरने पहले ही कर्मियों ने कर्मी बाहर भाग चुके थे। फायर अर्लाम होने के कारण सभी लोगों को समय से इसकी जानकारी मिल गयी। अन्यथा लैब के अंदर फंसे कर्मियों को बाहर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता।

हालांकि फायर सिस्टम मशीन की मदद से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। साथ ही लैब के बिजली आपूर्ति को भी तत्काल काट दिया गया। घटना की सूचना पर सीएस डॉ. एसके चौधरी, अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार आदि आरटी पीसीआर लैब पहुंच कर घटना का जायजा लिया। सीएस ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। कर्मियों की सजगता से बड़ी घटना जल गयी।

लैब में काफी ज्वलनशील पदार्थ के साथ ही प्लाई व उड का वर्क किया हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। फिलहाल इलेक्ट्रिशियन इसे मरम्मत करने में जुटे हैं। सीएस ने बताया कि इसकी सूचना बीएमसीआईएएल प्रबंधन को भी दिया गया है। ताकि आरटी पीसीआर लैब के वायरिंग समस्या सहित अन्य समस्याओं को तत्काल दुरुस्त किया जा सके। घटना सोमवार देर शाम की बतायी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago