Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक महीना बाद फिर शुरू हुआ सिटी स्कैन जांच, मरीजों को मिलने लगी सुविधा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में फिर से सिटी स्कैन जांच शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों को पूर्व की तरह जांच की सुविधा मिलने लगी है। इसके साथ ही मरीजों को सिटी स्कैन के लिए अब बाहर जाने की आवश्कता भी बंद हो गयी। बता दें कि पिछले एक महीने से सदर अस्पताल में सिटी स्कैन जांच केंद्र बंद था।

स्वास्थ्य प्रशासन ने मरीजो की परेशानी को देखते हुए प्राथमिकता के तौर इसे शुरु करवाया। बता दें कि वायरिंग की गड़बड़ी एवं केवल जलने के कारण सिटी स्कैन मशीन में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही थी। जिसके कारण सिटी स्कैन मशीन से जांच नहीं की जा रही थी।

जिससे जरूरतमंद मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। बता दें कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर यहां मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा दी जा रही है। जो बाजार के दर से 25 से 30 प्रतिशत कम राशि में यहां सिटी स्कैन जांच की सुविधा है। जबकि एक्स-रे एवं पैथोलॉजी जांच की सुविधा नि:शुल्क है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago