Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल आने से पहले ही प्रसूता ने तोड़ दिया दम, नवजात स्वस्थ्य

समस्तीपुर :- प्रसव के बाद स्थिति गंभीर होने पर विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर हो समस्तीपुर सदर अस्पताल आयी एक प्रसूता की मौत हो गयी। मृतका की पहचान विभूतिपुर प्रखंड के पटैलिया वार्ड 10 निवासी नरेश सदा की पत्नी रूबी देवी के रूप में की गयी है। हालांकि उसका नवजात स्वस्थ्य है।

इस संबंध में आशा कार्यकर्ता ने बताया कि रुबी देवी को प्रसव के लिए विभूतिपुर पीएससी में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार सुबह उसने एक लड़के को जन्म दिया। जन्म के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। चमकी व बेचैनी की शिकायत के साथ ही उसका ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया। जिसके कारण डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जिसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उसे देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन से उसकी लाश उसके घर भेजवाया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रूबी देवी का यह तीसरा प्रसव था। प्रसव से पहले वह ठीक थी, लेकिन प्रसव के बाद अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उसे रेफर किया गया। लेकिन सदर अस्पताल आने से पहले उसकी मौत हो गई सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर राजेश कुमार यादव ने प्रसूता की जांच के बाद मृत घोषित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago