Samastipur

रोसड़ा तेजाब कांड के पीड़ित को केस उठाने की मिल रही है धमकी, अपनी दोनों आंखों की रौशन गवां चुका है संजीत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा में एक माह पूर्व हुए तेजाब कांड के पीड़ित व उसके परिजनों पर आरोपी केस उठाने दबाब बना रहे हैं। इस संबंध में तेजाब से जख्मी हुए युवक संजीत कुमार की मां अंजू देवी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित की मां ने बताया कि उसने एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई के दौरान एसपी से मिलकर सारी बात बतायी और लिखित आवेदन भी सौंपा।

पीड़ित की मां का कहना है कि मामले में नामजद आरोपी चलते-फिरते रास्ते में मिलने पर केस नहीं उठाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता की मां ने आवेदन में कहा है कि इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता की मां ने पुलिस पर भी आरोपियों से मिलीभगत रखने और गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है ।

आवेदन में कहा है कि आरोपी खुलेआम घुम रहे हैं और पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित की मां ने एसपी से अपने स्तर से रोसड़ा थाना कांड सं 235/23 की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की गुहार लगायी है।

इधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी घर से फरार हैं। कांड के आईओ एसआई निरंजन कुमार द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सेल की भी मदद लिया जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

मददगार की उम्मीद लगाए बैठे हैं पीड़ित संजीत के परिजन :

रोसड़ा थाना के बटहा में बीते 30 मार्च की रात तेजाब कांड का शिकार हो संजीत अपनी दोनों आंखें गवां चुका है। संजीत के पिता खैरा निवासी अजबलाल महतो ने बताया कि नेपाल के लहान में इलाज कराने के बाद आंख की रोशनी लौटाने के लिए एम्स दिल्ली ले जाया गया। पर वहां भी कुछ नहीं हो सका। चिकित्सकों ने बताया है कि उसकी दोनों आंख का भीतरी हिस्सा पूरी तरह जल चुका है।

घाव भरने के बाद ही आंख का प्रत्यारोपण कर रोशनी लौटाने की कोशिश की जा सकती है। पर इसमें काफी रुपये लगेगा। फिलहाल संजीत की दुनिया अंधेरी हो चुकी है परिवार की माली हालत भी इतनी अच्छी नहीं है कि संजीत का बेहतर और अत्याधुनिक तरीके से इलाज करा सके। परिजन सरकारी सहायता या फिर किसी स्वयंसेवी संस्था व सामाजिक संगठन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कोई मददगार अगर हाथ बढ़ाएं, तो उनके बेटे की जिंदगी संवर जाएगी। बता दें कि आरोपियों ने संजीत की पिटाई के बाद उसकी दोनों आंखों में तेजाब डाल दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

38 मिनट ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

57 मिनट ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

1 घंटा ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

6 घंटे ago