Samastipur

पूसा में एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर के कर्मी से दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर 5 लाख 28 हजार रुपए की लूट, छानबीन में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना जान घाट और छवनियां बरगद के बीच शुक्रवार करीब 3 बजे की बताई गई है। बताया गया है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर के एक कर्मी से दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर 5 लाख 28 हजार रुपए की लूट लिया।

पीड़ित कर्मी की पहचान वैनी ओपी क्षेत्र के ठहरा गांव निवासी एवं एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर अजय कुमार के कर्मी राजा राम मेहता के रूप में की गई हैं। पीड़ित कर्मी के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुँचे सदर डीएसपी संजय पांडे के नेतृत्व में पूसा पुलिस छानबीन में जुट गई हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर कर्मी राजाराम मेहता मालीनगर स्थित फ्लिपकार्ट पिकअप केंद्र से लगभग 5 लाख 23 हजार रुपए लेकर उसे बाइक की डिक्की में रखकर जमा कराने कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पंचरूखी पेट्रोल पंप चौक स्थित एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर पॉइंट के कार्यालय पर जा रहा था।

इसी दौरान छवनियां बरगद और जान घाट के बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछा कर उसकी बाइक को हथियार के बल पर रोक लिया तथा डिक्की से पैसों वाला बैग निकालकर देने की बात कही। हालांकि इस दौरान कर्मी ने जब विरोध जताया तो बदमाशों ने उसे डरा धमकाकर खुद बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखे पैसों से भरे बैग को लेकर वहां से भाग निकले। बाद में पीड़ित कर्मी ने इस घटना की सूचना अपने मालिक अजय कुमार और पूसा पुलिस दोनों को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

35 मिनट ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

7 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

17 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago