समस्तीपुर :- विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के समस्तीपुर जिला इकाई के द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2023 के जिला टॉपर व राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले वारिसनगर प्रखंड के धुरलख गांव निवासी विपिन शर्मा के पुत्र विवेक कुमार सहित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण समस्तीपुर जिला के लगभग छात्र/छात्राओं को रविवार को पुरस्कृत करते हुए सम्मान पत्र दिया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बीआरबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी, नगर निगम की मेयर अनिता देवी, संगठन के प्रदेश महासचिव शिव पूजन ठाकुर, पूर्व प्रदेश महासचिव राम भरोस शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिलाध्यक्ष शत्रृघ्न शर्मा, संगठन के सबसे वृद्ध सदस्य मदन शर्मा सहित संगठन के समस्तीपुर जिला कमिटी के पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की उपस्थिति से 250 सीटेट हॉल खचाखच भड़ी हुई थी। बच्चों को डिक्शनरी, व्याकरण की पुस्तक, मोमेंटो एवं शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया तथा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव के मार्गदर्शन में तथा जिला सचिव राहुल रमण के प्रयास से सराहनीय रहा। इसमें जिले के सभी प्रखंड सचिव की भूमिका सराहनीय रही।
शिक्षा को अपने भाई-भतीजों-पड़ोसियों के बच्चों के बीच बांटने का संदेश प्रदेश महासचिव के द्वारा दिया गया। इन्होंने बताया कि शिक्षा बांटने से बढ़ता है। इन्होंने न्यायिक सेवा, प्रशासनिक सेवा, उच्च शिक्षा के आधार पर शोध सेवा में जाने का संकल्प दिलाया। बिहार टॉपर को यू.पी.एस.सी की तैयारी के प्रति अभी से जागरूक रहने का आशिर्वाद दिया।
वक्ताओं ने बताया कि ‘‘शिक्षा में वह ताकत है, जिसको पीने (इमानदारी से ग्रहण करने पर) मात्र से छात्र/छात्रा शेर की तरह दहारता है।’’ वहीं कार्यक्रम के दौरान मेयर ने बताया कि विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति का यह अनोखा पहल है। कोई भी समाज अपने समाज के बच्चों के लिये इस तरह का कार्यक्रम नहीं करती है। इसके लिये इन्होंने आयोजक सहित प्रदेश महासचिव को धन्यवाद दिया।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…