समस्तीपुर/रोसड़ा :- राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि बिहार में शिक्षा में सुधार व बदलाव लाने के लिए उन्होंने विवि केे कुलपतियों, शिक्षाविदों और राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। उसमें बदलाव के मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद एक रोड मैप बनाया है।
जिसे उच्च शिक्षा में बदलाव के लिए लागू करेंगे। वे रविवार को रोसड़ा प्रखंड के बटहा स्थित सुदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के रजत जयंती समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने नयी शिक्षा को प्रभावी बताते हुए कहा कि यह देश के विकास को नया दिशा देगी। ब्रिटिश काल की शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों को दूर कर देश के ऋषि मुनियों की खोज व मनन के आधार पर इसे बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने स्कूल प्रागंण में आयोजित रजत जयंती समारोह को संबोधित किया।
इसमें उन्होंने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति बदहाल है। इसे ठीक करने के लिए आदमी के बजाय व्यवस्था को ठीक करना होगा। इस काम को पूरा करने के लिए वे सभी लोगों से सहयोग लेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का राज्यपाल बनने के बाद उन्हें उनके मित्रों ने बताया कि बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति बिगड़ी हुई है।
यहां आने पर उन्होंने भी पाया कि स्थिति ठीक नहीं है। वे इसे सुधारने के लिए प्रयासरत हैं। सभी लोगों का सहयोग मिलेगा तो यह काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बिहार में शिक्षा की व्यवस्था पर समुचित ध्यान नहीं दिया गया। इससे यहां के छात्र दिल्ली, मुबई, मदुरै, गोवा समेत अन्य जगहों पर पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। यह यहां की शिक्षा व्यवस्था में त्रुटि का परिणाम है। आजादी के बाद उन त्रुटियों को दूर करने का प्रयास नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि बिहार की धरती हर तरह से परिपूर्ण है। यह चाणक्य की धरती रही है। यहां विक्रमशिला और नालंदा विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान थे। पूर्व में विद्वानों की श्रेणी में भी यहां के कई लोगों का नाम आता है। शिक्षा में बदलाव के लिए यहां के इतिहास को लेकर आगे बढ़ना और दिशा तय करना होगा। समरोह को संबोधित करने के पूर्व राज्यपाल ने स्कूल के संस्थापक डॉ. रामस्वरूप महतो की स्कूल में लगायी गयी आदमकद प्रतिमा और बाल वाटिका का अनावरण किया।
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…