Samastipur

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो युवक की मौके पर मौ’त, तीन की हालत गंभीर; बारात से लौट रहे थे सभी युवक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसके कारण दो युवकों की मौत हो गई है, वहीं तीन युवक जख्मी हालत में विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाजरत है। यह घटना रविवार की देर रात समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदा हाट के पास की है। जहां बारात जा रहा कार एक्सीडेंट हो गया।

इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह वार्ड संख्या-8 के रहने वाले दोरिक सहनी के पुत्र रामकांत सहनी एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 के शत्रुघ्न ठाकुर के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार पांच युवक जितवारपुर से फतेहपुर बारात के लिए गए थे। फतेहपुर से वापस आने के बाद वे सभी लोग सरायरंजन में एक अन्य बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदा हाट के पास रविवार की रात लगभग एक बजे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

दुर्घटना के बारे में लोगों का बताना है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके कारण कार असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह मृतक के परिजनों के अलावा उनके शुभचिंतकों की भीड़ सदर अस्पताल में उमड़ पड़ी। उधर जख्मी युवकों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago