Samastipur

समस्तीपुर शहर के इन क्षेत्रों में आज 6 घंटे बिजली रहेगी गुल, जानें कब से कब तक बिजली आपूर्ति की जाएगी बंद… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के जितवारपुर फीडर में 33 KV सम्पोषण कार्य को लेकर गुरुवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। जिसको लेकर विद्युत विभाग द्वारा नोटिस जारी कर लोगों को जानकारी दी गई है। जिससे विद्युत बाधित के समय किसी भी प्रकार से लोगों को दिक्कत ना हो सके। लोगों से पानी बैगरा स्टाॅक कर लेने की अपील की गई है ताकि शहरवासियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। गर्मी की सीजन है और ऐसी स्थिति में लोग बिजली से उपयोग होने वाली अपना दैनिक कार्य 10:00 बजे से पहले कर लें।

बताया जाता है कि गुरुवार यानी आज सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जितवारपुर फीडर में 33 केवी सम्पोषण कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से शहर में ठप रहेगी। जिसको लेकर विद्युत विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर शहर वासियों को अलर्ट किया है। प्रभावित क्षेत्रों में जितवारपूर, बहादुरपूर, गोला रोड, माड़वारी बाजार, स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, आर्यसमाज रोड, मगरदही घाट, चीनी मिल चौक, पंजाबी कॉलोनी, बंगाली टोला, धर्मपुर, चकनूर रोड आदि क्षेत्र प्रमुख हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago