Bihar

बिहार के लोगों पर मंहगाई की मार: सुधा डेयरी का दूध 3 रुपए महंगा, 24 अप्रैल से फुल क्रीम मिल्क 62 का तो टोन्ड का रेट 49 रुपए

पहले से मंहगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और झटका लगा है. बिहार में सुधा दूध के दाम में वृद्धि कर दी गयी है. सुधा दूध औऱ डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली संस्था बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड ने सभी प्रकार के दूध के दाम में वृद्धि का एलान कर दिया है. 24 अप्रैल से लोगों को बढा हुआ दाम देना होगा.

बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक सुधा डेयरी का दूध 24 अप्रैल से दो से तीन रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) कहा है कि दूध उत्पादन करने वाले लोगों का पैसा बढ़ाया जा रहा है, इसके कारण दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है.

कॉम्फेड के अधिकारियों ने कहा कि सुधा फुल क्रीम दूध की कीमत अब 59 के बजाये 62 रुपये होगी. 24 अप्रैल से टोन्ड मिल्क की कीमत 49 रुपए लीटर होगी. सुधा गाय का दूध अब 52 रूपए प्रति लीटर के दर से मिलेगा. सभी तरह के दूध में 2 से 3 रूपए की बढ़ोतरी की गयी है.

6 महीने में ही बढ़ाया दाम

दूध की कीमत बढ़ने से फिर से बिहारवासियों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा. बिहार में दूध और दूध के प्रोडक्ट में सबसे ज्यादा बिक्री सुधा डेयरी की है. दाम में वृद्धि से किचन का बजट बिगड़ेगा. सुधा डेयरी पिछले तीन साल से लगातार दूध की कीमतें बढ़ा रही है. कॉम्फेड ने करीब 6 महीने पहले यानि 10 अक्टूबर 2022 को ही दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. अब फिर से ग्राहकों पर बोझ डाल दिया है. सुधा दूध के दाम बढ़ने के बाद दूसरी कंपनियों के दूध के दाम में इजाफा होने की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

33 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

43 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

56 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago