समस्तीपुर :- बिहार सरकार में तबादलों का दौर जारी है। पिछले दिनों बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस पदाधिकारियों के तबादले के बाद अब राज्य सरकार ने डीएसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 22 नये एसडीपीओ की तैनाती की है। इनमें 3 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के कुल 30 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।
इसके साथ दो आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। 2020 बैच की आईएएस अधिकारी डिहरी-ऑन-सोन, रोहतास की एसडीओ चंद्रिमा अन्नी का तबादला दरभंगा किया गया है। समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार पांडेय को भेजा गया है।
संजय कुमार पांडेय इससे पहले शिवहर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात थे। बता दें कि संजय कुमार पांडेय पुलिस निरीक्षक से प्रोन्नत होकर डीएसपी रैंक के पदाधिकारी बनें है। वह मूल रूप से सिवान के रहने वाले हैं। वहीं समस्तीपुर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. शहवान हबीब फखरी वेटिंग फॉर पोस्ट के लिये हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग कहीं नहीं की गई है।
यहां देखें लिस्ट..
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…