Samastipur

कल्याणपुर में मक्का के खेत से अज्ञात व्यक्ति का श’व मिलने के बाद इलाके में सनसनी, पहचान छिपाने के लिए डाला गया है केमिकल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवरिया धर्मपुर पोखर के पास शनिवार को मक्का के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है। वहीं शव की पहचान नहीं हो सके इसके लिए उसके चेहरे पर कोई केमिकल डाला गया है।

माना जा रहा है कि हत्या कहीं अन्यत्र करने के बाद शव को लाकर यहां फेंका गया। दोपहर खेत की ओर गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद मामले की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी गई। शव मिलने की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जप्त कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि दोपहर में वह लोग मक्के की खेत की ओर गए तो गंजी और गमछे में एक शव को देखा। उसके गर्दन में लाल गमछा लगा हुआ था जिससे माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और उसके बाद शव को लाकर यहां फेंका गया है।

उधर सदर डीएसपी एसके पांडे ने बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि हत्या के बाद शव को यहां पर फेंका गया है। शव को जप्त कर पंचनामा बनाया गया है। एफएसएल की टीम को भी यहां बुलाया गया है। जरूरत पड़ी तो शव का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

9 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

15 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

15 घंटे ago