समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर वार्ड संख्या-2 मोहल्ला में बुधवार की रात चचेरे भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गया। इस दौरान कतिपय लोगों ने दंपत्ति पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे गांव के जीवछ राय और उनकी पत्नी ललिता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जीवछ राय का अपने पाटीदार अखिलेश राय से जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच 10 कट्ठा जमीन बंटवारा को लेकर विवाद है। बताया गया है कि इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों में पहले कहासुनी हुई फिर अखिलेश राय ने सुमित कुमार, सचिन कुमार, प्रमिला देवी आदि के साथ मिलकर जीवछ राय की पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान जब बीच बचाव करने ललिता देवी पहुंची तो लोगों ने उन पर भी हमला किया। इसी दौरान आरोप है कि अखिलेश राय ने तलवार से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस की 112 नंबर टीम को दी गई। मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने गंभीर रूप से जख्मी दंपत्ति को पुलिस वाहन पर उठाकर सदर अस्पताल लाया। इस दौरान पुलिस ने अखिलेश राय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
उधर, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना पर पुलिस की 112 नंबर की टीम को भेजा गया था। टीम ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर इस मामले में अभी दंपति का बयान नहीं आ पाया है। बयान आते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…