Samastipur

समस्तीपुर में अता की गई अलविदा की नमाज, शहर के गोला रोड स्थित जामा मस्जिद समेत कई जगहों पर जुटे नमाजी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले भर में मुस्लिम धर्मालंबियों ने शुक्रवार को अलविदा की नमाज अता की। इस दौरान शहर के गोला रोड स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाज अता करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। भीड़ को देखते हुए जामा मस्जिद रोड को ब्लॉक किया गया। पुलिस की तैनाती में सड़क के दोनों ओर बांस बल्ला लगाकर रोड को जाम किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर समिया आदि लगा कर नमाज अता की। इसके अलावा शहर के शेख टोली, काशीपुर, धर्मपुर, गुदरी बाजार मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में आखिरी जुम्मे की नमाज अता की गई।

जामिया मखदुमिया तेगिया मोइनुल ओलूम मखदुमनगर के संचालक और जामा मस्जिद गोला रोड के पूर्व इमाम कारी मो. मोतीउर रहमान अशरफी मिस्बाही रमजान के आखिरी अलविदा जुमा पर मखदुमिया जामा मस्जिद, नामनगर में लोगों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामिक कैलेंडर में रमजान का महीना महत्वपूर्ण होता है। यह महीना बरकत, मगफिरत और जहन्नुम से निजात का महीना है।

इसी महीने में ही अल्लाह तआला ने कुरान जैसी अहम किताब को इस दुनिया में उतारा। हदीश के मुताबिक इस महीने में तीन अशरे होते हैं और यह आखिरी अशरा चल रहा है जो कि जहन्नुम से आजादी का है। कारी अशरफी ने कहा कि इस महीने के आखिरी अशरे में एक रात ऐसी भी आती है जो हजार महीनों की इबादत से बेहतर है। वह मुबारक रात रमजान के 21 वीं, 23 वीं, 25 वीं 27 वीं 29 वीं की रात होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

16 घंटे ago