Samastipur

हसनपुर स्थित सती स्थान मंदिर में वार्षिक उज्जैनी पूजा का आयोजन; गांव के हर घर से प्रसाद के लिए चावल, दाल, सब्जी पहुंचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर प्रखंड के शासन गांव स्थित सती स्थान मंदिर में वार्षिक उज्जैनी पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान माता के पिंडी पर मिट्टी का लेप चढ़ाने के बाद श्रृंगार करने के उपरांत विधिवत पूजा की गई। मंदिर परिसर में पंडित गंगाधर झा, नरेश झा, चन्द्रवली झा आदि के द्वारा 11 हजार पार्थिव शिवलिंग स्थापित कर महादेव की पूजा की गई।

इस दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। बताया जाता है कि गांव के हर घरों से प्रसाद के लिए चावल, दाल, सब्जी लाकर मंदिर परिसर में इकट्ठा किया गया था। वहीं मंदिर परिसर में ही भोजन तैयार की गई थी और ब्राह्मणों को खिलाने के बाद प्रसाद के रूप में उपस्थित लोगों ने ग्रहण किया।

यहां बता दें कि शासन गांव का सती स्थान मन्नते पुरी होने के लिए प्रसिद्ध देवी स्थल है। जहाँ समस्तीपुर जिले के अलावे बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर आदि जिले के श्रद्धालु पहुंचते है। लोगों के मन में ऐसी आस्था बनी हुई है कि यहाँ मनोकामना के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालु कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं। मौके पर पुजारी योगी महाराज, अतुल कुमार, हरेकृष्ण रॉय, विजय सिंह, रामोतार राय, गणेश राय, शंभु दास, परमानंद राय, उपेंद्र राय, दुर्गा राय आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 मिनट ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

6 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

16 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

17 घंटे ago