दो दिनों से लापता किशोर का मिला लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गरुआरा के चतरा पोखर में शनिवार को एक किशोर की लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर वार्ड संख्या-6 निवासी रामप्रीत राय के 17 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार पिछले 3 दिनों से घर से लापता था। उसको खोजने के लिए परिजन काफी परेशान थे। मुन्ना के बड़ा भाई सरवन कुमार ने बताया कि गुरुवार से ही मुन्ना लापता था। उसे दोपहर में कोई बुलाकर ले गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

शनिवार सुबह गरुआरा चौर के चतरा पोखर में एक लाश होने की सूचना मिली। इसके बाद हम लोग वहां गए। उसकी पहचान मुन्ना कुमार के रूप में की। परिजनों ने बताया कि उसका जमीन विवाद चल रहा है। जिसमें उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने आशंका जतायी है कि मुन्ना की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए लाश पानी में फेंक दी गयी।
लाश से काफी बदबू आ रही थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि 2 दिन पूर्व ही इसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच में जुटी हुई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पानी में फेंका गया था।
पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्थानीय ग्रामीण लाश को बाहर निकाल चुके थे। परिजनों ने फिलहाल हत्या कर लाश फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण का खुलासा हो जाएगा। परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।






