Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर गोबरसिठ्ठा के पास गड्ढे में ऑटो पलटने से आधा दर्जन जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रोड में गोबरसिठ्ठा के पास शनिवार को एक ऑटो के सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से उस पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। हादसे के बाद सभी को आसपास के लोगों की सहायता से कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें एक को डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो पर सवार लोग कल्याणपुर से समस्तीपुर आ रहे थे। रास्ते में गोबरसिठ्ठा के पास अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह सड़क किनारे करीब 30 फुट गड्ढे में पलट गया। जख्मी लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग आननफानन में पहुंचे और सभी को गड्ढे से बाहर निकाल कल्याणपुर सीएचसी पहुंचाया।

जहां से गंभीर रूप से जख्मी हुई शिक्षिका बबीता पांडेय व अन्य को सदर अस्पताल रेफर किया गया। वे समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर निवासी हैं। हायाघाट हाईस्कूल की शिक्षिका कविता कुमारी ने बताया कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद वे व बबीता पांडेय हायाघाट से कल्याणपुर जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई। जैसे ही ऑटो कल्याणपुर के गोबरसिठ्ठा के पास पहुंचा उसका अगला चक्का आवाज कर गया। जिससे असंतुलित हो ऑटो 30 फुट नीचे गड्ढे में पलट गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago