समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जहां समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के बीच दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास पुराने फुट ओवर ब्रिज से मालगाड़ी ट्रेन की बोगी का दरवाजा टकराने से ब्रिज का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मालगाड़ी के बोगी के पार्ट-पुर्जे भी टूट कर बिखर गए।
बताया जा रहा है कि इस रेलखंड से गुजर रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ट्रेन की बोगी का कोई दरवाजा खुला था, जो रेलवे स्टेशन के पास पुराने फुट ओवर ब्रिज के पिलर से जा टकराई। जिसके कारण पुल का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया।
इस जोरदार टक्कर के कारण बोगी के दरवाजे के पार्ट-पुर्जे भी टूट कर बिखर गए। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं रुकी और अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती चली गई।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…