Samastipur

स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी में गए किशोर की डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव में गुरुवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरदीवा पंचायत वार्ड संख्या-2 निवासी मनोज राम के 14 वर्षीय पुत्र गोलू के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने शव को जब्त तक सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है।

उधर इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गोलू बूढ़ी गंडक नदी किनारे दरियापुर में स्नान करने के लिए गया हुआ था। वहीं स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। नदी के किनारे ही उसका कपड़ा देखा गया जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया।

वहीं मामले को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से किशोर की मौत हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से ही काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया है। इस मामले में एक यूडी केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

8 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

8 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

9 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

18 घंटे ago