Samastipur

समस्तीपुर भाजपा के 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 जिला मंत्री मनोनीत किए गए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री की अनुमति से जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। बीजेपी जिला संगठन में वीरेंद्र यादव को जिला मंत्री बनाया गया है। विरेंद्र यादव पूर्व में भी समस्तीपुर जिला के भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फिर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री समस्तीपुर नगर के प्रभारी, वारिसनगर विधानसभा के प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी ऐसे ही कई दायित्व का नेतृत्व किया। वर्तमान में उन्हें जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।

इसके बारे में जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला में प्रभात ठाकुर, सुनील गुप्ता सहित 8 उपाध्यक्ष, कौशल पाण्डेय सहित 3 महामंत्री, बिरेन्द्र यादव, जगदेव राम सहित 9 जिलामंत्री, अमित सिंह को कोषाध्यक्ष, मुकेश सिंह सहित 5 प्रवक्ता, दीपक मंडल आदि चार मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आई प्रभारी व कार्यालय प्रभारी मनोनीत किए गए हैं।

वहीं रवि रंजन को युवा मोर्चा, गीतांजली को महिला, सुजीत को किसान, हीरा पासवान को एससी व सिकंदर आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। उसके अलावा चुनाव आयोग प्रकोष्ठ का जिला संयोजक सूर्य शेखर मंडल, चिकित्सा का डॉ. उदय शंकर सहित 16 प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व मीडिया के अमित सिंह सहित 10 विभाग के संयोजक बनाए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

3 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

7 घंटे ago

पटना का IGIMS 3 हजार बेड का होगा, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…

10 घंटे ago

12 साल की उम्र में बिहार छोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि

बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…

11 घंटे ago