Samastipur

भोला टॉकिज कारोबारी के घर हुए डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी भारी मात्रा में हथियार व नगद के साथ गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोला टॉकिज संचालक मधुलिका सिंह के घर गत 5 दिसंबर को हुए डकैती कांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने छपरा, पटना और असम के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो देशी पिस्तौल के अलावा एक देसी कट्टा, 6 गोली, चाकू और लूट का दो लाख रुपए भी रिकवर किया है।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान दिघवारा छपरा के श्याम राय, फुलवारी शरीफ पटना के दीपू कुमार, गोलाघाट असम के आयुष तांती के रूप में की गई है। गुरुवार को शहर के भोला टॉकीज के पास आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गत वर्ष 5 दिसंबर की रात हुई इस डाका कांड में तत्कालीन एसपी द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था। हालांकि बाद में उक्त टीम ने कुछ और पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया जिसके बाद पुलिस ने सूचना संग्रह कर वैज्ञानिक अनुसंधान आदि के आधार पर इस मामले के उद्भेदन में सफलता पाई है। इन अपराधियों ने पूछताछ के दौरान इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

किस तरह से इन अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम :

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस घटना को कारीत करने में मुख्य अपराधी श्याम राय, दीपू कुमार, आयूष तांती, अहमद रजा उर्फ पल्सर चांद, मो. दुलारे, मो० मासुम तथा मो. एकरामूल समेत अन्य अपराधकर्मी शामिल थे। जिसमें से कुख्यात अपराधकर्मी प्रणाम राय, दीपू कुमार, आयुष तांती को नगर थाना स्थित बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनके पास से 02 देसी पिस्तौल, 01 देसी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, एक चाकू, 03 मोबाईल तथा लूटा गया 2 लाख रूपये को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों हुये गृहभेदन एवं डकैती के प्रयास करने की घटना में शामिल होने की बात बताया गया है। इस घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

घटना का स्क्रिप्ट अपराधियों ने शेखोपुर गांव में किया था तैयार :

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि अपराधकर्मी श्याम राय, दीपू कुमार, आयूष तांती, चाँद, दुलारे एवं मासुम समेत अन्य अपराधकर्मी घटना से करीब तीन माह पूर्व से समस्तीपुर के शेखोपुर में आकर रह रहे थे। इन सभी को अहमद रजा उर्फ पल्सर एवं इकरामूल ने किराये के घर पर रखा था।

इस घटना 03-04 दिन पूर्व श्याम एवं पल्तर के द्वारा घर का दो दिन तक रेकी किया गया। फिर अहमद रजा उर्फ पल्सर द्वारा अपने साथियों को बताया गया कि 05- दिसंबर को घर के पीछे शादी है। उसी रात शोरगुल के बीच में हम सभी घटना को अंजाम देंगे। सभी अपराधकर्मी चीनी मिल होते हुये घटना कारीत करने के लिये मोला टॉकीज के प्रांगण में स्थित मधुलिका सिंह के घर के पास आए।

अपराधकर्मी आयूष सीढ़ी के सहारे पीछे से घर में अंदर प्रवेश किया तथा गेट खोल दिया। जिसके बाद सभी अपराधकर्मी घर के अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिये तथा सभी अपराधकर्मियों द्वारा शेखोपुर अपने किराये के मकान में जाकर सोना एवं रूपया को बांटा गया। घटना के बाद भी सभी अपराधी लंबे समय तक समस्तीपुर से फरार नहीं हुए थे। कुछ समय बीत जाने पर सभी अपने-अपने घर निकल गये थे।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

17 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

18 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

19 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

19 घंटे ago