समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एटीएम सेवा देने वाली कम्पनी इण्डिया वन एटीएम के कैश लोडिंग वैन का शुभारंभ शुक्रवार को शहर के गोला रोड स्थित भूतनाथ मंदिर के निकट एनएमएस कम्पनी के कार्यालय के बाहर नगर थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी, कम्पनी के जोनल ऑफिसर रजनीकांत सिंह, इण्डिया वन एटीएम के डिस्ट्रिक्ट हेड व एनएमएस कम्पनी के प्रोपराईटर अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखा कर किया।
इस से पहले कंपनी के मालिक अमरेश कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ, मोमेंटो और मिथिला पेंटिंग देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित एटीएम के कैश लोडिंग के लिए अब वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरा से सुसज्जित वैन का उपयोग होगा, जिसमें आर्म्स सहित गार्ड के अलावा चार पदाधिकारी भी होंगे। मौके पर शिक्षाविद व समाजसेवी अमित सिंह, समाजसेवी कमल किशोर, राहुल कुमार, जय प्रकाश, अमित चौरसिया, नरेश चौरसिया, अजीत सोनू समेत अन्य मौजूद थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…