Samastipur

अंगारघाट में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की ला’श, 11 माह पूर्व हुई थी शादी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए ह’त्या के आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगार वार्ड संख्या-6 मोहल्ला में सोमवार की एक नवविवाहिता का शव फंदे से उसके घर में ही लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला घोंट हत्या कर देने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि 11 माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

विवाहिता गांव के राजू पासवान की पत्नी कंचन देवी (22 वर्ष) बताई गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव को जब्त कर सदर अस्पताल भेजा है। वैसे घटना को लेकर आत्म हत्या की चर्चा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि कंचन की शादी गत वर्ष मई महीने में अंगारघाट कें राजू पासवान के साथ दानदहेज देकर हुई थी। कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा लेकिन उसके बाद से ही कंचन की परेशानी बढ गई।

कंचन के भाई उजियारपुर थाने के रामचंद्रपुर अंधैल गांव निवासी चंदन कुमार ने बताया कि शाम में उन्हें सूचना मिली की उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना पर जब वे लोग बहन के घर पहुंचे तो उसके ससुराल के कोई लोग वहां मौजूद नहीं थे, सभी घर से फरार थे। इसके बाद मायके वालों ने शव को नीचे उतारा। उन्होंनें आशंका जताई है कि कंचन की हत्या कर शव को फंदे से टांग दिया गया था। ताकी मामला आत्म हत्या का लगे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल लाया है।

भाई का आरोप है कि कंचन की हत्या उसके पति व ससुराल वालों ने किया है। हालांकि उधर गांव में चर्चा है कि कंचन ने परिवारिक कलह के कारण तंग आकर फंदे से लटकर जान दी है। वहीं माामले को लेकर अंगाघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या है अथवा आत्म हत्या यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। अभी परिवार के लोगों ने घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। लड़का पक्ष के लोग घर से फरार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

3 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

6 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

8 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

10 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

11 घंटे ago