Samastipur

RNAR कॉलेज में आईक्यूएससी के तत्वावधान में 5जी के दौर में हम कहां विषय पर व्याख्यान का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- राम निरीक्षण आत्माराम (RNAR) कॉलेज में आईक्यूएससी के तत्वावधान में 5जी के दौर में हम कहां विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने इसकी अध्यक्षता की। मंच संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रौशन ने किया।

इसमें मुख्य वक्ता रंजीत निर्गुणी ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी ने जीवन को काफी आसान बनाया है। जिसके कारण शिक्षा, कृषि, अर्थव्यवस्था, बैंकिंग, प्रशासन आदि का लाभ अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुंच रहा है। दूसरी ओर टेक्नॉलॉजी ने विकृतियों को भी जन्म दिया है, जिसके कारण युवा पीढ़ी को कंज्यूमर बनाने की बड़ी कोशिश हो रही है और वह भीड़ का हिस्सा मात्र बन रहे हैं।

आज की युवा पीढ़ी में पुस्तक पढ़ने की आदत समाप्त होती जा रही है। जिसका परिणाम है कि उनकी भाषा कमजोर होती जा रही हैं। 5 जी के इस दौर में खासकर युवाओं को अपने अंदर झांकने की आवश्यकता है, ताकि वह अपने परिवार व समाज से जुड़ा हुआ महसूस कर सके।

उन्होंने छात्रों से अपने अंदर छिपी अनंत संभावनाओं को पहचान कर निखारने की सलाह दी। प्रिंसिपल ने कहा कि आधुनिक तकनीक दुनिया में ऐसे बदलाव ला रही है, जिसके बारे में हमने शायद ही कभी सोचा था। जो हमारे दैनिक कामकाज एवं बातचीत का हिस्सा बन चुका है। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी व सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रविन्द्र साह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

9 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

9 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

11 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

11 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

11 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 घंटे ago