Samastipur

पूसा बाजार जा रहे दो मित्रों की बाइक बिजली पोल से टकराई; एक मित्र की मौत दूसरा गंभीर स्थिति में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबगामा-पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पथ के छवनिया मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक मित्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है। हालांकि परिवार के लोग उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मृतक युवक की पहचान पूसा थाना के ही धोवगामा गांव के रहने वाले स्व. संजय ठाकुर के पुत्र मुणाल कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी इसी गांव के मनीष ठाकुर का पुत्र केशव कुमार (20 वर्ष) बताया गया है। उधर, सदर अस्पताल में मौत के बाद मृतक के परिजन शव को लेकर घर वापस चले गए। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मुणाल व केशव दोनों इंटर का छात्र है। दोनों आपस में अच्छे मित्र है। लोगों ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर देर शाम पूसा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान छवनिया बरगद के पेड़ के पास तीखा मोड़ के पास दोनों की बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद जुटे लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने मुणाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि केशव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। मुणाल दो भाई है। वह घर में सबसे छोटा था। मुणाल की मौत के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

8 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

10 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

20 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

20 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

23 घंटे ago