समस्तीपुर : पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को समस्तीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर-1 का रहने वाला है। आरोपी की पहचान सुधांशु शेखर उर्फ मुकुंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जप्त कर लिया है। जिस वक्त पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया वह नशे में धुत था। जिसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच भी कराया।
इस संबंध में आरोपी का बताना है कि उसका भाई संपति की लालच में उसकी मां को उससे दूर करना चाहता है। भाई माँ को अपने साथ ले जा रहा था। जिसको लेकर उसने एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दे डाली ताकि उसकी मां उसके भाई के साथ ना जा सके। जिस वक्त पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने पहुंची। उस दौरान उसने नगर थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी को दांत काट कर जख्मी कर दिया। हालांकि इस संबंध में कैमरे के सामने कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…