Samastipur

कठिन परिश्रम के अलावे सफलता का और कोई माध्यम नहीं : आरती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एक पुरानी कहावत है की सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता। मेहनत, और ईमानदारी से की गयी मेहनत ही इंसान को सफलता का स्वाद चखाती है। इस कहावत को एक दफा फिर से चरितार्थ किया है समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखण्ड अंतर्गत गोह ग्राम निवासी आरती कुमारी ने।

एक मध्यम्वर्गीय किसान परिवार से आनेवाली आरती कुमारी ने बिहार बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में 90 फीसदी के लगभग अंक प्राप्त कर न केवल अपने छोटे से गांव का नाम रौशन किया है, अपितु यह भी साबित कर दिया है की अगर इंसान अपने मन में कुछ ठान ले तो बिना किसी खास व्यवस्था के, सुदूर देहात में रहकर भी वह सफलता के नए आयाम गढ़ सकता है।

इस मुकाम को पाने में आरती ने पढ़ाई के प्रति कठिन तपस्या की है। आगे जाकर वह नीट परीक्षा क्वालिफ़ाई कर चिकत्सीय सेवा में अपनी किस्मत आजमाना चाहती है। अपने इस सफलता का श्रेय आरती अपने पिता शिव कुमार महतो, अपनी मां, अपने बड़े भाई सुजीत और शिक्षकों को देती है।

इसके अलावे आरती अपनी बड़ी बहन पूजा, जो समस्तीपुर मुख्यालय में रहकर ही प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी कर रही है, को अपना आदर्श मानती है। वह कहती है की बड़ी दीदी पढ़ाई में बड़ी तेज है और इस मुकाम तक लाने में उसका सबसे बड़ा योगदान है। गणित, आरती का पसंदीदा विषय है। अपने जूनियर्स को संदेश देते हुए उसने कहा की सोशल मीडिया से दूर रहें और एकाग्रचित होकर पढ़ाई करें- आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

4 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

4 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago