Samastipur

‘पंच परमेश्वर होते हैं, जुर्माना में 5-10 धूर जमीन लिखवा लीजिए.., स्कूल बन जाएगा’: समस्तीपुर में बोले नित्यानंद राय 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर के सांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुखिया लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि अब आप पंचायत में जुर्माने के तौर पर 5-10 धूर जमीन लिखा लीजिए। इस पर स्कूल का निर्माण हो जाएगा। उन्होंने ये बातें क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मोहिउद्दीननगर में कही हैं।

इलाके के लोगों ने उनसे स्कूल के लिए जमीन की बात की थी। इसके बाद भरे मंच से उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना सभी सुख सुविधा बेकार है। सड़क बिजली के लिए तो आप रह भी सकते हैं, लेकिन शिक्षा के बिना सब बेकार है। उन्होंने कहा कि हाजीपुर में उन्होंने स्कूल के लिए जो नहीं करना चाहिए था, वह सब भी किया। आप भी कर सकते हैं।

इसके बाद उन्होंने मुखिया लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंच परमेश्वर होते हैं। आप लोग गांव में पंचायत कर मामला सलटाते हैं। जो पंचायत का नहीं मानता उसे जुर्माना भी करते हैं। आर्थिक दंड भी लगाते हैं।

उन्होंने स्थानीय नेताओं को कहा कि जब वह अगली बार यहां आएंगे तो इस कार्य में प्रगति की रिपोर्ट लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिशा में उनसे जो बन सकेगा, वह करेंगे। मोहिउद्दीनगर में केंद्रीय मंत्री द्वारा शुक्रवार को दिए गए इस बयान का वीडियो साामने आया है। लोग इस बयान के कई मायने निकाल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago