Samastipur

समस्तीपुर: जमीनी विवाद में वृद्ध पर हुआ एसिड अटैक, दादा-पोता बुरी तरह झुलसे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एक बार फिर से आपसी विवाद में तेजाब से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत राजखंड की बताई जा रही है। जहां जमीनी विवाद में एक वृद्ध और उसके साथ सो रहे पोते पर तेजाब से हमला कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल देर रात भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि पूर्व से ही चली आ रहे जमीनी विवाद को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। बीते देर रात सोए हुए अवस्था में दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर वृद्ध पर तेजाब फेंक दिया। पीड़ित की पहचान कर्पूरीग्राम थाना के राजखंड ग्राम के रहने वाले विश्वेश्वर पाल एवं उसका पोता राजेश कुमार (4 वर्ष) के रूप में हुई है।

वहीं विशेश्वर पाल के पुत्र का बताना है कि जिससे जमीन का विवाद चल रहा था उन लोगों के द्वारा सोए हुए अवस्था में तेजाब फेंका गया। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी जब समस्तीपुर सदर डीएसपी संजय पांडेय को मिली तो उनका बताना है कि एसिड अटैक की सूचना हम लोगों को मिली है। देर रात उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के घर पुलिस टीम गई है, जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

19 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago