Samastipur

इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा कल 26 अप्रैल से, समस्तीपुर जिले के 5 केंद्रों पर 3 हजार 280 परीक्षार्थी होंगे शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 आगामी 26 अप्रैल से ली जाएगी। इसको लेकर समिति के आदेश पर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया कि जिला में इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा में विभिन्न विषयों के 3280 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में पांच केंद्र बनाए गए हैं।

यह परीक्षा 26 अप्रैल से 8 मई तक दो पालियों में ली जाएगी। बताया गया कि परीक्षा के पहले दिन बुधवार को आईएससी, आईकॉम व आईए के परीक्षार्थी पहली पाली में हिन्दी जबकि दूसरी में आईएसी वाले जीव विज्ञान, आईए के इतिहास व वोकेशनल के परीक्षार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। इसको लेकर डीईओ की ओर से पांचों केंद्राधीक्षक को केंद्र पर पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

दो पालियों में 9:30-12:45 व 2-5:15 बजे तक होगी परीक्षा

कंपार्टमेंटल की परीक्षा 26 अप्रैल से 8 मई तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30-12:45 बजे तक व दूसरी पाली 2-5:15 बजे तक होगी। 27 अप्रैल को पहली पाली में भौतिकी, मनोविज्ञान तथा दूसरी पाली में कृषि, संगीत व हिंदी, 28 अप्रैल को पहली में अंग्रेजी व दुसरी में गणित व बिजनेस स्टडीज, 2 मई को पहली में अर्थशास्त्र व रसायन व दूसरी में भूगोल, लेखा व फाउंडेशन कोर्स, 3 मई को पहली में समाज शास्त्र व दूसरी में राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

बाइट :

कंपार्टमेंटल परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण कराने को लेकर केंद्रों पर तैयारी पूरी करते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। चेकिंग के बिना परीक्षार्थी हॉल में प्रवेश नहीं करेंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।

-मदन राय, डीईओ

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

15 घंटे ago