Samastipur

वार्षिक निरीक्षण को लेकर चकमेहसी थाना पहुंचे SP, देर रात तक खंगाली फाइल; जवानों व अधिकारियों से एक एक कर ली जानकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- एसपी विनय तिवारी ने चकमेहसी थाने का गहन निरीक्षण किया। वे गुरुवार शाम आये और देर रात तक थाने में डटे रहे। इस दौरान उन्होंने थाने में तैनात पुलिस कर्मी व पुलिस अधिकारियों से एक-एक कर बात कर थाने की कार्यशैली के अलावा कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने थाने में विभिन्न मामलों से संबंधित फाइलों को भी खंगाला।

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार शाम चकमेहसी थाना पहुंचे थे। उनके साथ सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय व सदर इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार यादव भी थे। बताया गया है कि एसपी ने थाने में देर रात तक थाना के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया।

उन्होंने पंचायत वार अपराधिक मामले व अपराध में लिप्त अपराधी पृष्टभूमि वाले लोगों की जानकारी लेने के साथ शराब के धंधे में लिप्त धंधेबाजों के मामलों को भी खंगाला। वहीं अभिलेखों की जांच पड़ताल के दौरान एसपी ने थाने में तैनात एसआई, एएसआई को बारी बारी बुलाकर कांडो का अवलोकन करने के साथ कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने थाना अध्यक्ष से थाना क्षेत्र में नियमित व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंको आदि की भौगौलिक स्थिति का अवलोकन करने के साथ नियमित गश्ती व थाना क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियों की जानकारी ली और अपराध नियंत्रण के संबंध में पुलिस पदाधिकारियों को टिप्स दिया। पुलिस अधिकारियों के अलावा एसपी ने पुलिस कर्मियों से भी बारी बारी पूछताछ की। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि थाने का वार्षिक निरीक्षण विभागीय प्रक्रिया है। इस क्रम में मुख्य रूप से पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप का मूल्यांकन करना प्राथमिकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

9 घंटे ago