Samastipur

चैता दक्षिणी पंचायत में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चैता दक्षिणी में मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुखिया मीना कुमारी, पूर्व मुखिया कमलाकांत राय व पूर्व मुखिया शकलदीप राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतिभावान बच्चे लगातार अपनी मेहनत से अपने समाज व विद्यालय का नाम रौशन करते रहें। पूर्व मुखिया कमलाकांत राय ने कहा कि हमारे पंचायत में कई प्रतिभावान बच्चे है जिन्हें तरासने की जरूरत है। हमें खुशी है कि हमारे पंचायत के सभी सम्मानित शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन निष्ठा पूर्वक कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी व संचालन शिक्षक व युवा कवि कुमार अमरेश कर रहे थे। बताते चलें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2023 में विद्यालय की छात्रा नीशू कुमारी ने 452, वर्षा कुमारी ने 441, रविन्द्र कुमार व नीतीश कुमार ने 408, प्रिंस कुमार ने 407, रूपम कुमारी ने 405 अंक प्राप्त किये जिसे आगत अतिथियों के हाथों सम्मानित करने के साथ-साथ अन्य प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण बच्चे व उनके अविभावक को सम्मानित किया गया।

मौके पर विक्रम कुमार, मुन्नी देवी, दिनेश दास, पूर्व प्रधानाध्यापक गया प्रसाद सिंह, परमेश्वर प्रसाद, भोला राय, दुखन साह, डाॅ.अविनाश कुमार, मो.फैयाज अंसारी, जयंत कुमार पंकज, मीरा कुमारी, विभा कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, बिरेन्द्र प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार यादव, सूरज कुमार, शंभू कुमार, अशोक पाण्डेय, अनिल राय, अमरेश पाण्डेय समेत अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago