Bihar

बिहार: भीम आर्मी के नेता की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली; इलाके में तनाव

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज के पचदमिया गांव में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने गोली उनके पचदमिया गांव स्थित घर पर ही मारी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गोली मारे जाने की सूचना के बाद गांव में भारी फोर्स के साथ थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पहुंचे। करताहां थाने की भी पुलिस बुलाई गई।

बताया जा रहा है कि राकेश पासवान अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने के बाद राकेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राकेश को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

राकेश पासवान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीस में जुट गई है। पुलिस की मानें तो भीम आर्मी के जिला संयोजक के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। किस कारण से हत्या की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

बता दें कि मृत राकेश पासवान इलाके का चर्चित दलित नेता रहा है और राजनीति में भी सक्रिय रहा है। अभी परिजनों और समर्थकों में जबर्दस्त आक्रोश है, लिहाजा लालगंज में उत्पात मचाने की आशंका भी जाहिर की जा रही है जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

18 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago