Samastipur

समस्तीपुर: दो भाइयों के विवाद को सुलझाने गए व्यवसायी की तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरसंड गांव में किराना व्यवसायी भरत प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया सोमवार की देर शाम घरेलू विवाद को लेकर भाइयों के बीच कहा-सुनी हो रही थी। विवाद बढ़ ना जाए इसको लेकर किराना व्यवसायी भरत प्रसाद भाइयों को समझाने के लिए गए, लेकिन भाई आपस में उलझ रहे थे। भाइयों को समझाने के दौरान ही व्यवसायी भरत प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई और आनन-फानन में उन्हें समस्तीपुर लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सदर अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने व्यवसाई को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार भरत प्रसाद पूर्व से हार्ट के मरीज थे। भाइयों के विवाद के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। घटना पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड वार्ड संख्या-13 की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago