National

चूहे की हत्या में हो सकती है 5 साल जेल! शख्स के खिलाफ पुलिस ने दाखिल की 30 पेज की चार्जशीट, चलेगा केस

कभी चूहा मारा है..! इस कहावत को अब मजाक तक ही मत रखियेगा. उत्तर प्रदेश के एक शख्स ने पांच महीने पहले एक चूहा को मारा था. लेकिन अब वो ऐसे कानून के शिकंजे में फंसा कि चूहा मारने के लिए 5 साल की जेल भी हो सकती है.

बता दें बदायूं में एक शख्स ने चूहे को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने उस मामले पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. फिलहाल उस मामले में बदायूं पुलिस ने चूहे को मारने वाले आरोपी के खिलाफ अदालत में 30 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. आरोप है कि 25 नवंबर 2022 को मनोज ने चूहे को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

कोर्ट ने सोमवार को इसे स्वीकार कर लिया है. अब अदालत में मुकदमा चलेगा. बदायूं के दारोगा राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पशु क्रूरता आई है. इसलिए आरोपी मनोज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. अदालत ने अब उसे स्वीकार कर लिया हैं.

आपको बता दें कि बदायूं निवासी मनोज पर आरोप है कि 25 नवंबर 2022 को चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में डुबो दिया था. पशु प्रेमी विकेंद्र ने मनोज का विरोध भी किया था लेकिन, मनोज ने चूहे को मार दिया. विकेंद्र ने इसका वीडियो बना लिया. विकेंद्र ने मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. विकेंद्र ने चूहे के शव को नाले से निकाला था, इसके बाद पुलिस ने बरेली में पोस्टमॉर्टम कराया था. बरेली आईवीआईआर के डॉ. अशोक कुमार और डॉ. पवन कुमार ने चूहे के शव का पोस्टमॉर्टम किया था. मौत कि वजह दम घुटना बताया था. पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया था. फिलहाल, मनोज जमानत पर है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

3 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

17 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

17 घंटे ago