Samastipur

तमिलनाडु हिंसा : VIP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, बोले मुकेश सहनी .. बिहारीयों की चिंता किसी को नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर कहर टूट पड़ा है। यहां मजदूरों के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक दस से अधिक लोगों की हत्या का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वहां का जो वीडियो वायरल हुआ है वो फेक हैं और इस तरह का कोई भी मामला नहीं है। इस बीच अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के तरफ से इस पुरे मामले को लेकर निंदा जताई गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि, हमारी पार्टी उनकी सहायता के लिए हरसंभव तैयार है।

मुकेश सहनी ने कहा कि, तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के भाइयों पर हो रहे अत्याचार एवं बर्बरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है । उन्होंने कहा कि वीआइपी पार्टी इस दुख की घड़ी में उन सभी भाइयों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। इसको लेकर सहनी ने पार्टी के तरफ से हेल्प लाइन नंबर (9155990238) भी जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि, आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिहार के लोगों को पलायन क्यों करना पड़ता है। आज बिहारीयों की चिंता कोई नहीं कर रहा है। सरकार में बैठे हुए लोग राज्य के मजदूरों के पलायन रोकने को लेकर तनिक भी चिंतित नहीं दिखती है। इसके साथ ही सरकार द्वारा यह कहना कि, यह वीडियो फेक हैं यह उचित नहीं है। इस मांमले में सही तरीकों से जांच होनी चाहिए।

आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु की घटना को लेकर सीएम ने गुरुवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद यह कहा गया है कि, यह न्यूज़ फेक है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago