Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रो. सीवी रमण को किया गया याद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रो. सीवी रमण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर छात्राओं ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो ललन कुमार झा, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग, बीआरएबीयू, ने कहा कि भारत विज्ञान के क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी से लेकर स्पेस तक में अतुलनीय प्रगति की है।

भारत कोरोना का वैक्सीन बना कर वैश्विक कल्याण का उत्तम उदाहरण दिया है। प्रधानाचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने कहा कि विज्ञान सभी जगह विद्यमान है और इसकी उपयोगिता सृष्टि को बचाने में ही है।

विशिष्ट अतिथि प्रो बिगन राम ने कहा कि भारत वैश्विक कल्याण के लिए ही रिन्युअल एनर्जी पर अधिक काम कर रहा है। कार्यक्रम में बच्चे ने उत्साहपूर्वक \” ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेलबीइंग ” (वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान) की थीम को ध्यान में रखकर ग्लोबल वार्मिंग, इको फ्रेंडली, रिन्युअल एनर्जी सोर्स, एनवायर्नमेंट, वॉटर ट्रीटमेंट, प्लास्टिक रिसाइकल, लिविंग थिंग, लाइफ साइकिल आदि पर ज्ञान वर्धक सौ से ज्यादा प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई।

मौके पर प्रोफेसर अरुण कुमार कर्ण, डा विजय कुमार गुप्ता, डॉ प्रियंका लाल, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ श्रीविद्या, डा अनु कुमारी, डॉ नवेश कुमार आदि थे। समस्तीपुर कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग व आईक्यूएसी की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।

इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में की गई महत्वपूर्ण खोज की वजह से मनाया जाता है। इसे रमन प्रभाव कहा जाता है। मौके पर डॉ. रितेश कुमार चौरसिया, डॉ. दुर्गेश राय, डॉ. अनिल कर्ण, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अभिनव साकेत, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

वहीं प्रखंड के उउमा विद्यालय बेला पंचरुखी में एचएम मुकेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। दूसरी ओर विज्ञान दिवस पर न्यू टेक्नो मिशन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल वैज्ञानिकों ने वैकल्पिक उर्जा के स्रोत के रूप में सोलर पैनल व पवन चक्की के नमूने को बनाकर उसका महत्व बताया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

1 मिनट ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago