Samastipur

विद्यापतिनगर में सीमेंट लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर गढ़े में पलटा, चालक की दबकर हुई मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा रेलवे गुमटी के समीप सीमेंट लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर गढ़े में पलटने से चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। ट्रैक्टर चालक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान के 28 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार मृतक कर्पूरी ग्राम के बाघी गांव निवासी गुज्जर सिंह के सीमेंट दुकान पर गत एक साल से ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। मृतक चालक कर्पूरी ग्राम से मदुदाबाद सीमेंट लेकर आ रहा था।

तभी हरपुर बोचहा रेलवे गुमटी के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ़े में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत मौके पर हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

3 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago