समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महथी दक्षिण पंचायत वार्ड एक भगवती स्थान के समीप गुरुवार की देर शाम आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में शंभू पासवान के पुत्र संजीत पासवान और रंजीत पासवान, हीरालाल पासवान के पुत्र रौशन पासवान, गणेशी पासवान की पत्नी गुलाबिया देवी का घर जलकर राख हो गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ये लोग सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के भीड़ी टोल में बसे हुए थे। जो फिलहाल उसके सटे महथी दक्षिण पंचायत के वार्ड एक में फूस का घर बनाकर रह रहे थे। जिसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी बड़ी थी कि जबतक लोगों ने इस पर काबू पाना चाहा और जबतक अग्निशमन की टीम पहुंची। तब तक चारों घर का सभी समान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…