Bihar

VIP चीफ मुकेश सहनी के बड़े बोल, कहा- जब लालू, मांझी और मायावती सीएम बन सकते हैं, तो निषाद का बेटा क्यों नहीं?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि जब लालू, मांझी और मायावती सीएम बन सकते हैं तो निषाद का बेटा मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता। उन्होने कहा कि राज्य में निषाद का वोट बैंक 15 फीसदी है। और 2024 और 2025 का चुनाव मजबूती से लड़ेंगे।

मजबूती से लड़ेंगे 2024-25 का चुनाव

आरा के भोजपुर के कोईलवर प्रखंड में कायमनगर बिन्द टोली में आयोजित वीआईपी कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि जिनकी नियत और नीति सही नहीं होगी उसकी पार्टी कमजोर होगी, लेकिन वीआईपी तेजी से मजबूत हुई है। वीआईपी ने कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। सहनी ने दावा करते हुए कहा कि राज्य में निषादों का 15 प्रतिशत वोट है। उन्होंने कहा कि 2024 और 2025 में होने वाले चुनाव में हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और खोया साम्राज्य हासिल भी करेंगे।

निषाद का बेटे क्यों नहीं बन सकता मुख्यमंत्री?

सहनी ने कहा कि यूपी में जब मायावती, बिहार में जीतन राम मांझी और लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बन सकते है तो निषाद का बेटा मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता। वीआईपी नौ साल के संघर्षों के बाद सरकार में शामिल हुई। लेकिन किसी के इशारे में नहीं चलने के कारण हमारे विधायक तोड़ लिए गए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। सहनी ने कहा कि सरकार और सिस्टम में रहकर ही अपने समाज का कल्याण और गरीबों का हक दिलवाया जा सकता है, इसलिए जरूरत है कि समाज के लोग एकजुट हों।

बिहार में निषाद को नहीं मिल रहा आरक्षण

वीआईपी प्रमुख ने लोगों से बच्चों को पढ़ाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं थे, जिस कारण बिहार में निषादों को अधिकार नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि देश एक संविधान और एक कानून से चल रहा। लेकिन कई राज्यों में निषाद समाज को आरक्षण मिलता है लेकिन बिहार, झारखंड, यूपी में निषाद को आरक्षण नहीं मिल रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago