Samastipur

समस्तीपुर: मक्के की बाली में दाना नहीं लगने की जानकारी पर लाड़ा के वैज्ञानिकों की टीम ने किया मुआयना, किसानाें से ली जानकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- मक्के की बाली में दाना नहीं आने की खबर से कृषि विभाग द्वारा गठित टीम शुक्रवार को प्रखंड के भुसवर लिटियाही पहुंची। इस टीम द्वारा क्षेत्र के दर्जनों खेतों में मुआयना किया गया। इसके बाद किसानों से भी टीम द्वारा जानकारी हासिल की गई। मीडिया से वार्तालाप करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र लाड़ा समस्तीपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि जैसा कि मक्के की बाली में दाना नहीं बनने की समस्या इस प्रखंड में बना है और इसमें विभाग की टीम है, जहां से गठित हुई है।

इसमें कृषि विज्ञान केंद्र लाड़ा से भी हमलोग हैं और किसानों से भी बातचीत हुई है। जिसमें बातें निकल कर सामने आई है कि एक ही किस्म के मक्का में ऐसी समस्या है। इस किस्म के मक्का में पिछले बार यह समस्या नहीं थी। इसका सैंपल लेकर हम लोग विश्वविद्यालय से जांच कराएंगे। तभी हम लोग किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे की किस कारण दाना नहीं आया है।

वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी के आदेश के आलोक में वैज्ञानिक महोदय के साथ यह सर्वेक्षण करने हम लोग पहुंचे हैं। इनके द्वारा विश्लेषण किया जाएगा। रही बात किसानों की मुआवजा की बात इसे हम लोग आगे बढ़ाएंगे।

जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश है कि कितना क्षेत्रफल में किसानों के द्वारा खेती किया गया है?अच्छादित रकवा क्या है? नुकसान का रकबा क्या है और कितना किसानों की संख्या कितने हैं जिनके खेतों में नुकसान खेतों में नुकसान हुआ है? इसका प्रतिवेदन मांग की गई है। जिसकी जांच चल रही है। उसके बाद हमलोग जिला में आगे की कारवाई के लिए प्रतिवेदित करेंगे।

मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र लाड़ा के कृषि वैज्ञानिक अमृता सिन्हा, किसान समन्वयक कैलाश प्रसाद, किसान सलाहकार सिकंदर रजक, एसएफआई नेता अवनीश कुमार, भुसवर के उप मुखिया राजेंद्र साहनी, किसान खुशी लाल महतो, प्रमोद कुमार, नवोद कुमार, ननकी महतो, धर्मेंद्र पासवान, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

37 मिनट ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

60 मिनट ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

1 घंटा ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DM की अध्यक्षता में DTO का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी सह स्थापना पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के स्थानांतरण पर सोमवार…

3 घंटे ago