समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा ब्रह्म स्थान के पास हुए पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो के दोहरे हत्याकांड मामले में विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को शुक्रवार को रोसड़ा कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि पूर्व विधायक को गुरुवार को छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज रोसड़ा कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि पेशी के बाद पूर्व विधायक ने एक बार पुनः अपने को निर्दोष बताते हुए इस मामले में साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
बताते चलें कि विगत बीते दिनों विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा ब्रह्म स्थान के पास सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो की बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह एक ही बाइक पर सवार होकर अपने चिमनी की ओर जा रहे थे।
इस घटना के बाद इस मामले में मृतक सुरेंद्र प्रसाद सिंह के भाई द्वारा विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह उनके भाई लालबाबू सिंह समेत 6 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विगत सप्ताह पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वहीं पूर्व विधायक के भाई की गिरफ्तारी के बाद 3 दिनों के रिमांड पर आए लालबाबू सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके घर से एक देसी पिस्टल बरामद किया है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…