Samastipur

विभूतिपुर दोहरा हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक रामबालक सिंह की कोर्ट में हुई पेशी, भेजे गए जेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा ब्रह्म स्थान के पास हुए पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो के दोहरे हत्याकांड मामले में विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को‌ शुक्रवार को रोसड़ा कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक को गुरुवार को छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज रोसड़ा कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि पेशी के बाद पूर्व विधायक ने एक बार पुनः अपने को निर्दोष बताते हुए इस मामले में साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

बताते चलें कि विगत बीते दिनों विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडिहा ब्रह्म स्थान के पास सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो की बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह एक ही बाइक पर सवार होकर अपने चिमनी की ओर जा रहे थे।

इस घटना के बाद इस मामले में मृतक सुरेंद्र प्रसाद सिंह के भाई द्वारा विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह उनके भाई लालबाबू सिंह समेत 6 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विगत सप्ताह पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वहीं पूर्व विधायक के भाई की गिरफ्तारी के बाद 3 दिनों के रिमांड पर आए लालबाबू सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके घर से एक देसी पिस्टल बरामद किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

6 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

7 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

19 घंटे ago