समस्तीपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में लाइनर कैलाश सिंह के बताए गए निशानदेही पर पुलिस ने इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह के भाई लालबाबू सिंह के घर के एक कमरा से झोला में रखा एक देसी लोडेड पिस्टल बरामद किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने स्वयं के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की है।
इसमें कहा है कि थाना कांड आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त शिवनाथपुर वार्ड संख्या-3 निवासी स्वर्गीय जागेश्वर सिंह के पुत्र कैलाश सिंह को उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिमांड पर विभूतिपुर लाया गया और पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि इस मामले में रामबालक सिंह, उसके भाई लालबाबू प्रसाद, अभिमन्यु उर्फ मन्नू और अभियुक्त कैलाश सिंह को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत नामजद किया गया है।
डबल मर्डर कांड में विभूतिपुर के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह को गुरुवार को छपरा जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले दिनों बिहार पुलिस ने इनके भाई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद गुरुवार को दिल्ली से जयनगर आ रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनपर पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह व उनके सहयोगी मंत्री की हत्या का आरोप है। सुरेंद्र सिंह के भाई ने पूर्व जदयू विधायक समेत छह लोगों पर मामला दर्ज कराया है।
इस संबंध में पूर्व विधायक रामबालक सिंह का कहना है कि इस घटना में उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। सुरेंद्र प्रसाद सिंह का गलत लोगों के साथ संगत था। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड से उनका कोई लेना देना नहीं है। उस समय न तो मैं मौजूद था और न ही मेरे भाई वहां थे। यह सिर्फ मेरे स्वच्छ छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…