Bihar

बिहार MLC चुनाव: आज महागठबंधन उम्मीदवारों की होगी घोषणा, 31 मार्च को होना है चुनाव

शुक्रवार को महागठबंधन बिहार विधान परिषद की खाली हुई सीटों की घोषणा करेगा। महागठबंधन के सभी दल मिलकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। वहीं, 6 मार्च को बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चार विधान परिषद की सीटों पर चुनाव होगा।

इसमें दो स्नातक सीट है। वहीं दो शिक्षक सीट हैं। पिछले दिनों एमएलसी केदार नाथ पांडे के निधन के बाद खाली हुई सारण शिक्षक सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। बता दें कि इस इन पांचों सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। फिर से पुराने उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताने की तैयारी की जा रही है।

कई का कार्यकाल खत्म

गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 8 मई 2023 को सभी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। एक सीट पर उपचुनाव होगा। सारण शिक्षक क्षेत्र का उपचुनाव होना है।

पुराने उम्मीदवारों को है उम्मीद

केदार नाथ पांडे के निधन से खाली हुई सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर उपचुनाव होगा। उम्मीद है कि सीपीआई केदारनाथ पांडेय के पुत्र आनन्द पुष्कर को इस सीट पर चुनाव लड़ाएगी। वही, जद (यू) के सदस्य संजीव श्याम सिंह (गया), संजीव कुमार सिंह (कोशी) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और वीरेंद्र नारायण यादव (सारण) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हैं। एकमात्र भाजपा विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हैं। सभी को अपने अपने दल से वापस टिकट मिलने की उम्मीद है।

बिहार विधान परिषद की चार सीटों को लेकर सूचना जारी कर दी गई। 6 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन 13 मार्च तक किया जा सकेगा। उम्मीदवार वापसी की आखिरी तारीख 16 मार्च होगी। 31 मार्च को मतदान होगा। 5 अप्रैल को मतगणना होगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सभी पार्टियों के तरफ से उम्मीदवार तैयारी में जुट चुके है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

8 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago