समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे मंडल में बिना टिकट यात्रा को लेकर चलाए गए स्पेशल ड्राइव में पिछले 24 घंटे के दौरान 5596 लोगों को पकड़ा गया। इससे बतौर जुर्माना राशि 43 लाख रुपए वसूल किया गया। रेलवे मुख्य सूचना पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 मार्च को मंडल में सुबह 06.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक औचक 16 घंटे का किला बंद टिकट जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान अधिकारियों की अलग-ंअलग टीम बनाकर स्टेशन व ट्रेनों में विशेष जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 5596 लोगों को पकड़ा गया। जिनसे जुर्माने के रूप में 43 लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई । इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट की जांच की गई।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…