समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल ने स्क्रैप बिक्री मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक दिन में स्क्रैप बिक्री करने के मामले में 23 मार्च को सबसे अधिक स्क्रैप बेचा। इसी के साथ स्क्रैप बिक्री का लक्ष्य भी पूरा किया।
सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 मार्च को एक दिन में समस्तीपुर मंडल को स्क्रैप बिक्री से 4.72 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि चालू वित्त वर्ष के 23 मार्च तक समस्तीपुर मंडल ने लगभग 9500 टन स्क्रैप का निपटान किया।
जिससे मंडल को 42.81 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके साथ ही समस्तीपुर मंडल ने स्क्रैप बिक्री के लिए निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि स्क्रैप बिक्री के लिए आगामी 31 मार्च को ई-नीलामी की तिथि निर्धारित की गयी है।
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…