Samastipur

समस्तीपुर: जन्मदिन पर युवक ने तलवार से काटा केक, डीजे की धुन पर खूब मचाया हुड़दंग; पुलिस ने 28 किशोर व युवक को खिलाया हवालात की हवा

तस्वीर: सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर ज़िले के पूसा थाना के एक गांव के किशोरों व युवकों को खुले मैदान में अपने दोस्त का जन्मदिन मनाना महंगा पड़ गया। जन्मदिन की पार्टी की जगह पूरी रात सभी को थाने में बितानी पड़ी। रविवार रात में सभी को संदिग्ध मान पुलिस थाना ले गयी जिसके कारण जश्न की जगह सभी को हवालात में काटनी पड़ी। सत्यापन के बाद सोमवार की दोपहर सभी को पुलिस ने बांड पर थाने से घर जाने की इजाजत दी।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को एक युवक का जन्मदिन था। जिसके लिए 28 किशोर व युवक बिरौली कॉलेज के मैदान में जमा हुए थे। मैदान में डीजे की भी व्यवस्था की गयी थी। वहीं पांच केक मंगाया गया था, जिसे काटने के लिए एक तलवार लाया गया था। 9 बाइक व एक स्कॉर्पियो भी मैदान में था। सभी को एक साथ जुटे देख अनहोनी की आशंका से सहमे आसपास के किसी व्यक्ति ने थाने को सूचना दी।

जिस पर पूसा पुलिस के अलावा वैनी ओपी समेत पांच थानों की पुलिस बिरौली कॉलेज के मैदान में पहुंची और छात्रों को घेर अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद सभी को पूसा थाना लाया गया। इधर सभी को थाना ले जाने की सूचना मिलते ही उनके परिजन परेशान हो थाना पहुंचे और अपने अपने बच्चों को छुड़ाने की कोशिश में जुट गए।

इधर, पुलिस सभी युवक व किशोरों का सत्यापन करने में जुटी रही। जिसके बाद सोमवार दोपहर बाद सभी को बांड भरवा कर थाने से छोड़ा गया। पूसा थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने कहा कि कॉलेज के मैदान में बड़ी संख्या में युवकों के जुटने की सूचना पर पुलिस गयी थी और संदिग्ध मान थाना लायी थी। सत्यापन में किसी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने के बाद बांड भरवा कर छोड़ दिया गया। हालांकि मैदान से जब्त बाइक, स्कॉर्पियो व अन्य सामान की जांच जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

12 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

13 घंटे ago