समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में अपराधियों के द्वारा लगातार लूट व बैंक डकैती जैसी घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों के द्वारा दिन दहाड़े दिए गए घटना का खुलासा करने में समस्तीपुर पुलिस हांफ रही है। दो-दो बैंक डकैती कांड का खुलासा करने एवं अपराधियों की पहचान करने के लिए SIT व DIU की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस को अब तक कोई सुराग भी हाथ नहीं लगी है। संभवत वे ठिकाना बदल ले रहे हैं।
महज पंद्रह दिन के अंतराल पर पहले उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में, फिर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में दो-दो बैंक डकैती की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पोल खोलकर रख दी। वहीं वारिसनगर में 12 मार्च को सीएसपी संचालक को गोली मार साढ़े छह लाख रुपए लूट में भी पुलिस खाली हाथ है।
दो दिनों पहले मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमनगर गांव में घर के लोगों को बंधक बना लाखों की लूटपाट कर ली गई जिसे पुलिस ने चोरी का मामला बता प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि इस मामले में खबर चलने के बाद एसपी विनय तिवारी ने डीएसपी पटोरी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है।
वहीं भोला टॉकीज संचालक के घर डकैती कांड मामले में महीनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हीरा ज्वेलर्स से दिनदहाड़े एक करोड़ की ज्वेलरी लूट मामले में भी समस्तीपुर पुलिस को कुछ खास सफलता प्राप्त नहीं हो सकी है। हालांकि 4-5 लाख के ज्वेलरी बरामदगी व कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन मुख्य अपराधी ज्वेलरी समेत अबतक पुलिस के हाथ से फरार है। कांड में शामिल एक युवती को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन पूछताछ में युवती से भी कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा।
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बैंक लूटकांड में छापेमारी की जा रही है। एसआईटी लगी हुई है। संदिग्ध से पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही सभी मामले का खुलासा किया जाएगा।
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…